किसानों का दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर पर हालात बिगड़े
नई दिल्ली. सरकार का प्रस्ताव ठुकरानरे के बाद बुधवार को किसानों का दिल्ली चलो मार्च फिर शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोडे। हालात तनावपूर्ण है। इससे पहले सुबह से हजारों की तादाद में किसान पंजाब और हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर जमा होने लगे। इस बार किसान भी भारी तैयारी के साथ आए। किसानों ने कंक्रीट और भारी-भरकम बैरिकेड को तोडने और पत्थरों को उठाने के लिए भारी मशीनों को बख्तबंद जैसा रूप देकर शंभू बॉर्डर पर लाना दिया था। दिल्ली में भी अलर्ट है। हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट बंद है। किसानों को भडकाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए गए है।

