ग्वालियर चंबल में 3 दिन बारिश, ओले भी गिरेंगे

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल में अगले 3 दिन मौसम बदला रहेगा। 20, 21 और 22 फरवरी को बारिश होगी। एक दिन ओले गिरने का अनुमान भी है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य हिस्से में मौसम साफ रहेगा। इससे पहले सोमवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत 36 शहरों में दिन का टेम्प्रेचर 30 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।
ग्वालियर चंबल में अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मध्य प्रदेश के मौसम में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे ह। कहीं तेज धूप और गर्मी तो कहीं बादल के साथ बारिश देखने को मिल रही है। मंगलवार को भी चंबल के अलावा ग्वालियर एवं सागर संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *