सतपुडा भवन की चौथी मंजिल पर फिर से लगी आग



भोपाल. सतपुडा भवन में एक बार फिर से आग लगने की जानकारी मिली है। ऐसा बताया जा रहा है कि चौथी मंजिल पर आग लगी है। लगभग 4 से 5 जगहों पर आग सुलगी थी। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। शाम को लगभग 4 बजे सतपुड़ा भवन के चौथी मंजिल पर धुआं निकलता हुआ दिखा। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी फायर उपकरण लेकर पहुंचे। 3 फायर ब्रिगेड की गाडि़यां घटनास्थल पर पहुंची। जिन्होंने आग को बुझाया है।
जले हुए दस्तावेज फिर से जले
पिछली आग से जले दस्तावेज फिर जल गये थे उन्हीं दस्तावेजों में दोवाबारा आग लगी थी। आग को लगभग आधा घंटे के अन्दर काबू कर लिया गया। नगरनिगम का फायर अमला सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर लगी आग को बुझाने के बाद सर्चिंग कर रहे हैं। ताकि चौथी फ्लोर के आग प्रभावित हिस्से में दोबारा आग को सुलगने से रोका जा सके।
