पूजा अर्चना के बाद आईजी अरबिंद सक्सेना ने संभाला पदभार

ग्वालियर. नवागत ग्वालियर रेंज के 31 वें आईजी अरबिंद सक्सेना ने सिटीसेंटर स्थित आईजी कार्यालय पहुंच कर टीक 1.30 बजे भगवान के समक्ष पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करते हुए ग्वालियर के एसएसपी राजेशसिंह चंदेल ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस मौके पर एएसपी ऋषिकेश मीणा, गजेन्द्रसिंह वर्धमान, सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरबार, राजीव जंगले, शुभ्रता श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहें।
इस मौके पर आईजी अरबिंद सक्सेना ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मैं पहले ग्वालियर भूगोलिक स्थिति को समझूंगा, टीम के साथ मिलकर बैठ कर कार्यवाही करूंगा। शहर के सीसीटीवी दुरूस्त हो, शहर के यातायात ठीक से संचालित हो। ग्वालियर में बेहतर कानून व्यवस्था प्रयत्नशील रहूंगा। संभाग में पेडिंग अपराधों की समीक्षा कर कार्यवाही के लिये निर्देशित किया जायेगा। किसी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा उसके साथ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *