पुलिस ने सड़को पर रोके गुण्डे चैक किये, आधी रात को खटखटाये बदमाशों के दरवाजे, 456 गुण्डों का चैक किये

ग्वालियर. 17 थाना और 6 यातायात थाना पुलिस के संयुक्त रूप महानगर के निकासी मार्ग पर वाहनों की चैकिंग की गयी, जिसमें 4185 वाहन चालकों के चालान कर 1 लाख 71 हजार 400 रूपये वसूल किये गये। आपको बता दें यह चैकिंग अचानक की जा रही थी जिससे शहर में वारदातों को अंजाम देकर भागने वालों को रोकने के उद्देश्य यह चैकिंग गयी थी। इस पूरी चैकिंग अभियान एएसपी यातायात ऋषिकेश मीणा मॉनीटरिंग कर रहे थे।
कॉम्बिंग गश्त
शहर में बढ़ी वारदातों को रोकने के लिये शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की है और कुछ ही घंटों में 456 गुण्डे-हिस्ट्रीशीटर चेक करने के साथ ही 202 बदमाश पकड़े जो काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे। पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया है। वहीं कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 29 शराब तस्कर के साथ ही 5 सटोरिये व 5 जुआ के फड पकड़े गये है। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ करने में लग गयी है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर शहर में पिछली रात लगभग 11 बजे अचानक सभी थाना प्रभारी अपने पुलिस जवानों के साथ थाना क्षेत्र में रहने वाले बदमाशों के घर पहुंचे और उनकी जानकारी नोट की और साथ ही पूछा कि जेल से आने के बाद वह क्या कर रहे हैं उनका खर्चा पानी कैसे चल रहा है। इस बीच जो भी जानकारी देने में घबराया, उसे थाने लाकर पूछताछ की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *