संपूर्ण ग्वालियर किला जल्द ही फसाड लाईट से जगमगायेगा

ग्वालियर. देश और पूरे मध्यप्रदेश की पहचान बना ग्वालियर किला 7.50 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। अभी फूलबाग से लेकर किला गेट तक जगमगाने लगा है। लेकिन पूरे ग्वालियर किला जल्द ही फसाड लाईटिंग से जगमाने वाला है। फसाड लाईट लगाने का काम 3 चरणों में स्मार्ट सिटी के द्वारा किया जायेगा । इसमें दो चरणों का जयपुर की एमएम बद्रर्स ने पूरा किया है। जबकि तीसरे चरण में फसाड लाईट लगाने का काम के एप्रूवल आना है। यह लाईटें लक्ष्मण तलैया से लेकर घासमंडी किले गेट तक लगाई जायेगी। स्मार्ट सिटी फसाड लाईट प्रोजेक्ट के सबइंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी ने बताया है।
फूलबाग से किलागेट तक 400 लाइटें लगी है
फूलबाग से लेकर गोपाचल पर्वत तक 600 गुजरी महल 350 मीटर में फसाड़ लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। अब फूलबाग के गोपाचल पर्वत से लेकर किलागेट तक मीटर लगभग 400 फसाड़ लाईट से जगमगाने लगा है। इसकी दूरी लगभग 2 किलोमीटर है। दूसरे चरण में गोपाचल पर्वत से लेकर किलागेट तक फसाड लाईट लगाने का काम लगभग पूर्ण हो चुका है।
स्मार्टसिटी के कंट्रोल से लाईटें जलेंगी और बुझेगी
ग्वालियर किले के आसपास पूरी लाईटें लगने के बाद जब पूरा किला फसाड़ लाईट से जगमगायेगा तब पूरी लाईटें स्मार्टसिटी के कंट्रोल से लाईटें जलेंगी और बुझेगी इसका परीक्षण कर लिया गया है। आपको बता दें कि दिल्ली और झांसी की ओर से आने वाली ट्रेनों से किला दिन में दिखाई देता है अब यह रात में भी दिखाई देगा। वैसे इसमें टाइमर लगाया गया है अंधेरा होते ही लाईटें जल जाती है और उजाला होते ही लाईटें बुझ जाती है।
इसमें पुरतत्वविद् केके मोहम्मद, आईआईटी टीएम के डायरेक्टर आलोक शर्मा और रमाकांत चतुर्वेदी ने पर्यटकों की सुविधाओं के विस्तार, उनके खानपान- मनोरंजन व ट्रैफिक की बाधाओं को दूर करने के सुझाव दिए थे। किले पर पर्यटकों के पहुंचने के लिए उरवाई गेट के रास्ते का इस्तेमाल होता है। हम किलागेट चौराहे को भी इस तरह विकसित कराएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *