इंटक के प्रदेश अध्यक्ष के पदाधिकारियों ने श्रमिक समस्याओं को लेकर ऊर्जामंत्री के साथ हुई बैठक
भोपाल मध्यप्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे की नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने श्रमिक समस्याओं को लेकर ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ सौहार्द पूर्ण वातावरण में बैठक हुई जिसमें संगठन के पदाधिकारियों द्वारा को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तदोपरांत अध्यक्ष द्वारा श्रमिकों की निम्न बिंदुओं की ओर माननीय ऊर्जा मंत्री का ध्यानाकर्षण करवाया गया ।
1-विद्युत संविदा एवं नियमित कर्मचारियों को एक कंपनी से दूसरी कंपनी में तत्काल स्थानांतरण हेतु विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी ऊर्जा विभाग के द्वारा कंपनियों को निर्देशित किया गया है किंतु आज दिनांक तक आदेश जारी नही किया गया है आदेश जारी करवाने का कष्ट करे।
2- शासन द्वारा जारी संविदा नीति 2023 के बिंदु 11ण्5 के अनुसार निगम ए मंडलए एवं अन्य संस्थाओं को संविदा नीति में संशोधन करने हेतु स्वतंत्र किया गया है अतः विद्युत कंपनियों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों हेतु संविदा नीति में महंगाई भत्ताएवार्षिक वेतन वृद्धिएअवकाशए अनुकंपा नियुक्ति एवं प्रतिवर्ष अनुबंध बढ़ाने हेतु कार्य मूल्यांकन की बाध्यता समाप्त करते हुए नियमित के समान कार्य मूल्यांकन सहित अन्य सुविधाओं हेतु पारदर्शी नीति बनाई जाए।
3- भाजपा जनसंकल्प 2023 पृष्ठ 81 बिंदु 7 के वादा अनुसार विद्युत कंपनियों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की श्रमिक दरों में वृद्धि ए संविदा का लाभ तथा इन्हे केंद्र एवं प्रदेश के श्रम कानूनों के अधीन सुविधा प्रदान की जावे ।
4- विद्युत कंपनियों में कार्यरत सभी तकनीकी संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को जोखिम भत्ता दिया जावे।
5- राज्य शासन द्वारा समस्त विभागों में कार्यरत कर्मचारियों हेतु जारी चतुर्थ समयमान वेतनमान के आदेश प्रसारित होने के बाद भी ऊर्जा विभाग द्वारा समयमान वेतनमान का आदेश जारी नही किया गया है । विनम्र अनुरोध है कि शीघ्र आदेश जारी कराने का कष्ट करें।
6-परीक्षण सहायक नियमित बैच 2013 की प्रतीक्षा सूची से संविदा में नियुक्त परीक्षण सहायकों को बिना शर्त नियमित किया जावे।
7-भाजपा जनसंकल्प 2013 पृष्ठ 33 बिंदु 9ण्6 के लिखित वादा अनुसार विद्युत संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जावे ।
8-विद्युत कंपनियों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति कंपनी स्तर पर विद्युत कंपनी की सोसायटी ध् संस्था बना कर नियोजित किया जाए जिससे कम्पनी का अनावश्यक व्यय बचेगा एवं कर्मचारियों की वेतन विसंगति व उन्हें अन्य सुविधाएं भी सुचारू रूप से मिलने लगेगी ।
उक्त सभी बिंदुओं पर माननीय ऊर्जा मंत्री जी के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा हुई जिस माननीय ऊर्जा मंत्री जी द्वारा निजी सचिव को तत्काल ज्ञापन के सभी बिंदुओं को अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदय जी को दे कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही बोला गया कि जो भी ज्ञापन से संबंधित समस्या आए उसे संगठन के साथ बैठ कर पूर्ण करें। तदोपरांत माननीय ऊर्जा मंत्री जी द्वारा सभी बिंदुओं का शीघ्र निराकरण कराने हेतु संगठन को आश्वस्त किया गया।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एनके यादवए प्रदेश कोषाध्यक्ष आरके कौशिकए प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याकांत मिश्राए मध्य क्षेत्र भोपाल अध्यक्ष संजय तिवारीए मध्य क्षेत्र भोपाल उपाध्यक्ष अरूण तिवारीए जिला अध्यक्ष भिंड अध्यक्ष शुभकरण सिंह शेखावतए जिला इंदौर अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्राए जिला मुरैना ट्रांसमिशन अध्यक्ष शशिशेखर श्रीवास्तवए जिला मुरैना अध्यक्ष शैलेष कुचयाए निवाड़ी जिला अध्यक्ष राजेश रजकए कार्यकारिणी भोपाल सदस्य गंगाधर शेंद्रे उपस्थित रहे ।
