नए भवनो में सौर संयंत्र से लाइट का उपयोग पर 2 दिवसीय कार्यशाला
ग्वालियर – मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम द्वारा गोले का मंदिर स्थित एमआईटीएस कॉलेज ग्वालियर में शुक्रवार को नए भवनों में सौर संयंत्र से लाइट विषय पर 2 दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ हुई।
जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी श्री बादल ने बताया कि पहले दिन शुक्रवार को भोपाल से आए मास्टर ट्रेनर डॉक्टर जे व्यास, सुश्री प्रतिभा व अरुण साहू ने ईसीबीसी विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी सहित अन्य विषय विशेषज्ञों ने कई रोचक जानकारी देकर सौर संयंत्र लगाकर लाइट के उपयोग विषय पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और इस कार्यशाला का लाभ उठाया। मास्टर ट्रेनर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए नई-नई जानकारी प्रदान की । शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 5:00 बजे तक कार्यशाला आयोजित हुई। यह कार्यशाला शनिवार को भी आयोजित होगी।
