वैश्य परिवारों के समाधान के लिये वैश्य पंचायत का गठन होगा-मुकेश अग्रवाल

ग्वालियर. जिन परिवारों के बच्चे देश विदेश में नौकरी या कारोबार कर रहे वरिष्ठ नागरिाकों की देखभाल, निधन होने पर अंतिम यात्रा के लिये स्वर्ण रथ बनाया जा रहा है इसके अलावा वैश्य समाज के उत्थान के लिये अन्य योजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है। इसी बीच पारिवारिक विवादों, प्रेॉपर्टी संबंधी विवाद और युवक-युवतियों की शादी विवाह आदि से संबंधित के निराकरण के लिये एक वैश्य पंचायत का गठन किया जा रहा है। जिसकी पहली बैठक 18 फरवरी रविवार को दोपहर 3.30 बजे रखी गयी जिसमें विशिष्ट अतिथि एसएसपी राजेश चंदेल रहेंगे। यह जानकारी वैश्य फाउडेशन के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी।
गौरतलब है कि ग्वालियर में वैश्य समाज के लगभग 17500 नागरिक शहर में निवासरत है और सभी वैश्य समाज के घटक समाज के प्रमुख समाज सेवी संगठन वैश्य फाउडेशन द्वारा वैश्य समाज के उत्थान एवं जरूरतमंद परिवारों के विकास एवं समस्याओं के समाधान के लिये कार्य करता है। संगठन समाज के उत्कर्ष और लोगों के जीवन को तनाव मुक्त वातावरण देने के लिये प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *