ग्वालियर-झांसी के बीच मजिस्ट्रेट चैकिंग में पकड़े 131 बेटिकट यात्री

ग्वालियर. ग्वालियर-झांसी रेलखंड के बीच गुरुवार को रेलवे मजिस्ट्रेट चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न ट्रेनों में चलाए गए चैकिंग अभियान के दौरान 131 बेटिकट यात्री पकड़े गए। इन यात्रियों से 66 हजार रुपए के अधिक का जुर्माना वसूल किया गया। चैकिंग से बचने के लिए बेटिकट यात्रियों ने कभी जल्दबाजी का बहाना बनाया, तो किसी ने रेलवे के अधिकारियों से पहचान होने का हवाला दिया।
मजिस्ट्रेट चैकिंग के दौरान अमले का मुख्य फोकस सवारी ट्रेनों के साथ ही अन्य ट्रेनों के जनरल कोच में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों पर रहा। अचानक ट्रेनों में शुरू हुई मजिस्ट्रेट चैकिंग को देख बेटिकट यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। चैकिंग देख प्लेटफार्म से भाग रहे बिना टिकट यात्रियों को भी आरपीएफ ने पकड़कर चैकिंग स्टाफ के हवाले किया। इस अभियान में मुख्य टिकिट निरीक्षक राजीव शर्मा, राजेंद्र छारी, मनोज पांडे, विकास श्रीवास्तव, अनिल मौर्य सहित रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *