युवक ने महिला पर रिलेशनशिप के लिये बनाया दबाव, महिला ने पुलिस में की शिकायत
ग्वालियर. विवाहित महिला ने पहचान वाले की शिकायत की है। महिला ने बताया है कि आरोपी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो वीडियो पोस्ट कर रहा है। उसे फिजीकल रिलेशन बनाने के लिये दबाव बना रहा है।
35 वर्षीय महिला मुरार इलाके में रहती है। उन्होंने बताया है कि 2 वर्ष पहले खुरेरी गांव में रहने वाले सुभाष शर्मा के साथ पार्टनरशिप में कपड़े की दुकान खोली थी। इसके लिये उन्होंने बैंक से डेढ लाख रूपये का लोन दिया था। उसके गलत डिमांड करने पर 2023 में दुकान की पार्टनरशिप खत्म कर दी थी।
इससे आरोपी इतना नाराज हो गया कि उसे बदनाम करने के लिये उसने महिला की नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर इस अश्लील फोटो और वीडियो नाम के साथ लिखकर पोस्ट कर दिये। पहले भी शिकायत की थी। तब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की ।सीएसपी नागेन्द्रसिंह सिकरबार का कहना हिै कि मामले में साइबर सेल पुलिस मामले की जांच के लिये कहा है।
