16 फरवरी को होगी मजदूरों की हड़ताल और किसानों का ग्रामीण भारत बंद

ग्वालियर/ देशभर में 16 फरवरी को मजदूर और किसानों की ओर से किए जाने वाले औद्योगिक हड़ताल और ग्रामीण भारत बंद की ग्वालियर में भी तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी हैं बड़ी संख्या में किसान अपने दूध, सब्जी, अनाज लेकर शहर में नहीं आएंगे और कई कारखाने में भी मजदूर हड़ताल रखेंगे
ट्रेड यूनियन के संयुक्त मंच और संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से या जानकारी दी गई है कि देश में इस प्रकार की पहली है जब मजदूर और किसान एक साथ अपनी मांगो को लेकर सड़क पर होंगे। ग्वालियर में हड़ताल के बाद सभी मजदूर और किसान दिन के 11 बजे से फूलबाग पर एकत्रित होंगे और वहां पर अपनी एकता का प्रदर्शन करेंगे।
ट्रेड यूनियन की ओर से सीटू से एमके जायसवाल इंटक से रतिराम यादव एटक से हरिशंकर माहौर एआईयूटीयूसी से रूपेश जैन तथा संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से तलविंदर सिंह , भगवान सिंह गुर्जर, अशोक पाठक, पीपी शर्मा,रणवीर सिंह यादव, विश्वजीत रतोनिया, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, सुग्रीव सिंह, रामकृष्ण सिंह कुशवाहा,आदि ने ग्वालियर के मजदूर और किसानों से इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *