LatestNewsराष्ट्रीय

दोबारा नहीं होने देंगे 1984 जैसे हालाज- दिल्ली हाईकोर्ट

नई दिल्ली. दिल्ली हिंसा को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई इस दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने बेहद सख्त टिप्पणी की है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि दिल्ली में एक और 1984 नहीं होने देंगे। दिल्ली हिंसा पर कड़े कदम उठाने की जरूरत है और लोगों को भरोसा होना चाहिए कि वो जहां है वहां सुरखित है।
सुनवाई के दौरान कोर्ट में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का वीडियो भी दिखाया गया। बता दें कि हिंसा पर कपिल मिश्रा के एक बयान के बाद हंगामा हो गया था। जज ने सॉलिसिटर जनरल समेत एक पुलिस अधिकारी से पूछा कि क्या आपने वीडियो देखे है इस पर सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि मैंने नहीं देखा।
वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने कपिल मिश्रा का वीडियो नहीं देखा है। इस पुलिस अधिकारी का नाम डीसीपी राजेश देव है। इसके बाद जज ने कहा कि हम उस वीडियो को यहां चलांएगे और फिर हाईकोर्ट में कपिल मिश्रा को वीडियो चलाया गया। वीडियो चलने के बाद जस्टिस मुरलीधर ने कहा कि कपिल मिश्रा अपने नजदीक खड़े डीसीपी से बात कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *