चयनित पटवारियों को जल्द नियुक्ति देगी MP सरकार, भर्ती परीक्षा को क्लीन चिट

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति देगी। जांच आयोग ने परीक्षा को क्लीन चिट दे दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरूवार को पटवारी भर्ती परीक्षा के घोषित परिणाम के आधार पर ही नियुक्ति करने के आदेश दिए है। आदेश के अनुसार होल्ड किए गए ग्रुप-2 और सब ग्रुप-4 के परिणाम भी जल्द घोषित होंगे। जानकारी के अनुसार पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 30 जून 2023 में आया था।

MP में पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किए थे। - Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *