देर रात MP में 12 IPS अधिकारियों का तबादला
भोपाल. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के सख्त निर्देशों के बाद देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया। बैतूल में कुछ दिनों पहले आदिवासी युवक से मारपीट का मामला सामने आया था। इसे लेकर लगातार राज्य की कानून व्यवस्था पर उठते सवालों के बीच ये ट्रांसफर किया गया। 4 जिलों के एसपी समेत 8 रेंज के आईजी अधिकारियों का तबादला हुआ। बैतूल, नीमच, दतिया और उज्जैन जिले के एसपी बदले गए है।
4 जिलों के बदले एसपी
बुधवार रात बैतूल, नीमच, दतिया और उज्जैन जिले के एसपी के ट्रांसफर का आदेश जारी हुआ। बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी को हटाया गया साथ ही दतिया एसपी प्रदीप शर्मा, उज्जैन एसपी सचिन शर्मा, नीमच एसपी अमित तोलानी का भी ट्रांसफर हुआ। दतिया एसपी प्रदीप शर्मा को उज्जैन का नया एसपी बनाया गया है। उज्जैन एसपी सचिन शर्मा को अतिरिक्त आवासीय, मप्र भवन नई दिल्ली, बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी को सेनानी 8वीं वाहिनी, विसबल, छिंदवाडा और नीमच एसपी अमित तोलानी को सेनानी, 24वीं वाहिनी, विसबल, रतलाम की जिम्मेदारी दी गई है।
