MP से कांग्रेस से राज्यसभा के उम्मीदवार अशोक सिंह बनाये गये, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कट्टर समर्थक

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में राज्यसभा के लिये कांग्रेस ने प्रदेश उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद ग्वालियर-चम्बल संभाग से अशोक सिंह बड़ा नाम है। वह होटल व्यवसाई है और साथ ही प्रॉपर्टी का बड़ा व्यापार है। कांग्रेस नेता अशोक सिंह 4 बार लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। लेकिन यह उनकी किस्मत हीह ै कि हर बार उनको हार का ही सामना करना पड़ा है। अपने मिलनसार व्यवहार व व्यक्तित्व के चलते वह कांग्रेस के साथ ही भाजपा के लोगों में भी काफी चर्चित रहते हैं। फिलहाल अशोक सिंह अभी भोपाल में है, पर उनके नाम की घोषणा होने के बाद घर पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है।
एमपी से कांग्रेस की ओर से एक नाम अशोक सिंह
बुधवार को नेशनल कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश से सिर्फ एक नाम सामने आया है। वो नाम कट्‌टर दिग्विजय सिंह समर्थक अशोक सिंह का है। यहां बता दें कि अशोक सिंह को राजनीति विरासत में मिली है। उनके दादाजी कक्का डोंगर सिंह स्वतंत्रता सेनानी थे, जबकि पिता राजेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। यहीं से अशोक सिंह पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के करीबी हो गए हैं। अशोक सिंह राजनीतिक रूप से मजबूत होने के साथ ही आर्थिक रूप से भी काफी मजबूत हैं। होटल व्यवसाय के अलावा, प्रॉपर्टी कारोबार, किराया, ब्याज व कृषि से आय ही उनकी कमाई का मुख्य स्त्रोत है।
चार बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं
कां्रग्रेस नेता अशोक सिंह अभी तक 4 बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य अजमा चुके हैं। वह बात अलग है कि हर बार उनको हार का सामना करना पड़ा है। वर्ष 2007 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की यशोधरा राजे सिंध्यिा ने उनको हराया था। इसके बाद वर्ष 2009 के आम लोकसभा चुनाव में फिर ग्वालियर लोकसभा सीट पर यशोधरा राजे सिंधिया से से हारे थे। वर्ष 2014 में वह वर्तमान में एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर से हारे थे। इसके बाद वर्ष 2019 के आम लोकसभा चुनाव में वर्तमान सांसद विवेक शेजवलकर से चुनाव हारे गये थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *