LatestNewsराज्य

सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगी

नई दिल्ली. सोनिया गांधी इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया है कि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगी। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। राहुल मंगलवार शाम को ही छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंच गए हैं।
यह कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी को मनमोहन सिंह की सीट से राज्यसभा के लिए भेजा जाना तय हुआ है। पूर्व PM का कार्यकाल 3 अप्रैल 2024 को खत्म हो रहा है। यह पहला मौका है जब सोनिया गांधी राज्यसभा जाएंगी। वे 5 बार की लोकसभा सांसद हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी (1964-1967 तक) राज्यसभा की सांसद रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *