LatestNewsराज्य

बंद नहीं होगी पुरानी पेंशन योजना

रायपुर. राज्य में कांग्रेस सरकार में लागू की गई पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) नहीं बंद होगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में बताया कि फिलहाल राज्य में ओपीएस लागू रहेगी। इसमें बदलाव का कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार की गिद्ध दृष्टि पीएफआरडीए में जमा 19 हजार करोड़ रुपये में थी, उसे खा-पीकर बर्बाद करना चाहते थे। उस पैसे को ले लिया जाए और खत्म कर दिया जाए। यह राशि सरकार को नहीं मिलेगी जैसे-जैसे कर्मचारी सेवानिवृत्त होंगे वैसे-वैसे राशि प्राप्ति हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि ओपीएस की सहमति देने वाले कर्मचारी और अधिकारियों के लिए एनपीएस(नवीन पेंशन योजना) खाते में नियमित राशि प्रतिमाह जमा नहीं होने पर उनके खाते को नियमित या जीवित रखने के संबंध में पीएफआरडीए अधिनियम में खाते के अप्रचलित होने संबंधी प्रविधान नहीं हैं। वर्तमान में एनपीएस का चयन करने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन से ही एनपीएस योजना के प्रविधान के अनुसार नियमित कटौती की जा रही है।
विधानसभा के बजट सत्र के छठवें दिन कर्मचारियों-अधिकारियों के पेंशन योजना लेकर जमकर बहस हुई। प्रश्न काल में भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला और भावना बोहरा के प्रश्न के जवाब में मंत्री चौधरी ने बताया कि वित्त विभाग की 11 मई 2022 को जारी अधिसूचना के अनुसार नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर एक नवंबर 2004 से पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *