ग्वालियर पुलिस की 5 कैफे सेंटर पर रेड, आपत्तिजनक चीजें मिलीं
ग्वालियर. मुरार इलाके के 5 कैफे सेंटर पर पुलिस ने रेड डाली। यहां केबिन बने मिले हैं और वैलेंटाइन वीक के प्रॉमिस डे होने पर रविवार को युवा कपल भी बैठे नजर आए। तलाशी लेने पर कैफे के कुछ केबिन में शराब मिली। आपत्तिजनक चीजें भी पाई गईं। सूत्रों की मानें तो इन कैफे सेंटरों पर अपत्तिजनक काम हो रहे थे।

