इंदौर पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी, कैलाश विजयवर्गीय ने किया स्वागत
इंदौर. जनजातीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी मध्य प्रदेश पहुंचे। पीएम मोदी इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे जहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी झाबुआ के लिए रवाना हो गए।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी उक्त कार्यक्रम के साथ मप्र में लोकसभा चुनाव के प्रचार की शुरूआत करेंगे साथ ही राज्य को 7 हजार करोड रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे। पीएम के आगमन से पहले लोक कलाकार संस्कृतिक कर्यक्रम प्रस्तुत कर रहे है।
