1 लाख करोड़ का होगा मोहन सरकार का अंतरिम बजट
भोपाल. 12 फरवरी को मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवडा सरकार का अंतरिम बजट (लेखानुदान) विधानसभा में पेश करेंगे। ये वित्तीय वर्ष 2024-25 की हपली तिमाही के लिए करीब 1 लाख करोड रुपए का होगा। चूंकि यह अंतरिम बजट है इसलिए सरकार कोई नई घोषणा नहीं कर रही है लेकिन पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और सीएम हेली टूरिज्म स्कीम के लिए राशि का प्रावधान किया जा रहा है। ये दोनों योजनाएं लोकसभा चुनाव से पहले शुरू करने की तैयार है। सी तरह 23 जिलों में पीएम जनमन योजना शुरू करने के लिए भी राशि का प्रावधान अंतरिम बजट में किया जा रहा है।
