MP में 13 फरवरी तक बारिश-तेज आंधी का दौर

भोपाल. मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन तक मौसम बदला रहेगा। कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी तो कहीं तेज आंधी चलेगी। शनिवार रात में बैतूल, छिंदवाडा, सिवनी और बालाघाट में बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि 13 फरवरी तक जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा और नर्मदापुरम संभाग के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही। सबसे ठंडा पचमढी रहा। यहां दिन का टेम्प्रेचर 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *