भोपाल में दूसरी मेट्रो गुजरात से रवाना, 25 ट्रेन के कोच और आएंगे
भोपाल. गुजरात के सांवली बडोदरा से 3 कोच की एक और ट्रेन अगले 2 दिन में भोपाल पहुंच जाएगी। बडे ट्रॉले में कोच गुजरात से रवाना हो चुके है। इसे इंस्टॉलेशन के बाद ट्रैक पर लाया जाएगा। राजधानी में एक ट्रेन पहले ही आ चुकी है। राजधानी में कुल 27 मेट्रो ट्रेनें ट्रैक पर दौडेंगी। कमर्शियल रन से पहले मेट्रो बिना पैसेंजर के 2000 किलोमीटर चलाई जाएगी ताकि ट्रेन और ट्रैक दोनों का फिटनेस देखा जा सके। जानकारी के अनुसार भोपाल में कुल 27 मेट्रो और इंदौर में 25 मेट्रो आएंगी।
