MP ओबीसी फ्रंट संगठन राहुल की यात्रा का करेगा विरोध, यात्रा 29 को पहुंचेगी भोपाल

भोपाल. ओबीसी फ्रंट मप्र संगठन के प्रमुख दामोदर सिंह यादव ने कहा कि संगठन प्रदेश में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भी विरोध करेगा। राहुल गांधी बताएं कि कांग्रेस सरकार में ओबीसी के कितने सचिव थे, 2014 तक कांग्रेस पार्टी की सरकार रही, फिर भी पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय क्यों नही बनाया गया। उन्होंने बताया कि लोकसभा एवं विधानसभाओं में पिछड़ा वर्ग को राजनीति में आरक्षण देने की मांग को लेकर संगठन पिछड़ा अधिकार यात्रा निकाल रहा है।
इसका पहला चरण ग्वालियर चंबल संभाग की 14 विधानसभाओं में किसान सभाएं एवं ओबीसी सम्मेलन करते हुए पूरा हो चुका है। यात्रा दूसरे चरण में 27 फरवरी से दतिया से चलकर 29 को भोपाल पहुंचेगी। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा एवं राजभवन की तरफ पैदल मार्च करेंगे। मध्य प्रदेश में जातिगत जनगणना कराने, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, प्रमोशन में रिजर्वेशन लागू कराने एवं किसानों की कर्जमाफी जैसी मांगों को लेकर संगठन यात्रा निकाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *