संघ प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे
ग्वालियर. शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंचालक डॉ मोहन भागवत इंदौर एक्सप्रेस से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे जहां से वह भारी सुरक्षा के बीच कार से मुरैना जिले के लिए रवाना हो गए हैं, डॉक्टर मोहन भागवत मुरैना में चल रहे प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होंगे। संघ संगठन का यह सम्मेलन 9 फरवरी से 11 फरवरी तक होने जा रहा है। इस सम्मेलन में संघ संगठन के पदाधिकारी और सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल होने पहुंच रहे हैं।
