मास डिमोस्ट्रेशन प्रतियोगिता की ओवर ऑल चैम्पियन प्रथम कॉर्मल कॉवेंट स्कूल, द्वितीय केवी नम्बर 1 और केवी नम्बर 3
ग्वालियर -लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान, में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज दिनांक 09 फरवरी को संस्थान के माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में मार्च पास्ट एवं मास डिमोस्ट्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर अक्षय कुमार, उपस्थित रहे। संस्थान से विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी कुलपति डॉ. इंदु बोरा एवं प्रभारी कुलसचिव डॉ. एमके सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहर के 10 विभिन्न स्कूलों के 1400 छात्र एवं छात्राओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
स्कूलों ने अपनी-अपनी प्रस्तुत की आकृतिया
1. रामश्री इंडिया इंटरनेशनल स्कूल – आर्यवर्त-रक्षित खेरवा
2. केन्द्रीय विद्यालय नं. 3 – ऑलम्पिक गैम्स सैओन डे
3. कार्मल कॉन्वेन्ट स्कूल – मनीकर्निका ताम्बे – द क्वीन ऑफ झांसी
4. केन्द्रीय विद्यालय नं. 1 – अयोध्या की शान राम मंदिर
5. सेन्ट जोसेफ स्कूल – इंस्पारिंग स्पोर्ट लीगेसी
6. एस.डी.वी.एम. – इण्डियन डिफेन्स फार्सेस
7. ई.सी.एस. बैगलेस पब्लिक स्कूल – हमारी विरासत भारतीय संस्कृति
8. केन्द्रीय विद्यालय नं. 5 – फिट इण्डिया
9. नेशनल चिल्ड्रन स्कूल – अखण्ड भारत
10. दिल्ली पब्लिक स्कूल – ऑलम्पिक ड्रीम
मार्च पास्ट एवं मास डिमोस्ट्रेशन कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया एवं प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां प्रस्तुत दी गई। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा खूब मेहनत, जोश, हर्ष एवं उल्लास के प्रदर्शन किया गया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया गया। जिसमें निर्णायकों द्वारा बच्चों का पुरस्कार वितरण हेतु चयन किया गया। निर्णायकों के रूप में प्रो एलएन सरकार, (पूर्व कुलपति एवं पूर्व कुलसचिव), प्रो वीके डबास, (पूर्व संकाय सदस्य एवं संस्थापक पैरालंपिक स्विमिंग इन इण्डिया), प्रो व्हीके श्रीवास्तव (पूर्व संकाय सदस्य एवं विशेषज्ञ भारतीयम), प्रो इंदू मजूमदार (पूर्व कुलपति), अजीत सिंह चौहान (डी.एस.पी. यातायात ग्वालियर एवं एलएनआईपीई एलुमनी) उपस्थित रहे।
मार्च पास्ट परिणाम
1. कार्मल कॉन्वेन्ट स्कूल
2. के.वी. नं. 1
3. ई.सी.एस. बैगलेस स्कूल
मास डिस्ल्पे परिणाम
1. के.वी. नं. 1
2. कार्मल कॉन्वेन्ट स्कूल
3. नेषनल चिल्ड्रन स्कूल
ऑवरऑल चैम्पियनषिप परिणाम
1. कार्मल कॉन्वेन्ट स्कूल
2. के.वी. नं. 1
3. के.वी. न. 3
