इन टनलों से चीन में खौफ और दहशत
नई दिल्ली. अरूणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भारत ने बड़ा कमाल कर दिया है। कमाल भी ऐसा किया है कि चीन में खौफ भर गया है। सीमा सड़क संगठन के जवानों ने दिन-रात कड़ी मेहनत करके ऊंच-ऊंच पहाड़ों का सीना चीरते हुए जो टनल बनाई है। उससे 3 घंटे का फासला घटकर सिर्फ तीन मिनट का रहा गया हे।
सेना के लिहाज से यह सुरंग काफी महत्वपूर्ण है। इससे सेना का अरूणाचल प्रदेश में मूवमेंट आसान हो जायेगा। हर मौसम में सेना की आवाजाही होती रहेगी। जिस अरूणाचल प्रदेश पर चीन अपना दावा ठोकता रहता है। वहां हर मौसम में सेना की तैनाती आसानी से की जा सकेगा, नजर पैनी रखी जा सकेगी।
सीमा सड़क संगठन ने जो 2 सुरंग तैयार की है उसमें एक एक किलोमीटर लम्बी है तो दूसरी की लम्बाई 1600 मीटर है। इन दोनों सुरंग के बन जाने के बाद भारतीय सेना के साथ आम लोग भी पहले के मुकाबले लगभग 3 घंटे कम समय में अपने मुकाम पर पहुंच सकेंगे। इसलिये यह टनल काफी अहम है।
तवांग पर नजर
इन सुरंगों के बनने से भारतीय सेना की तवांग तक पहुंच आसानर हो जायेगी। तवांग में चीनी सैनिक जब तक घुस आते है और कई बार तो भारतीय सैनिकों और चरवाहों से चीनी सैनिकों के झड़प् के वीडियो भी सामने आते रहते हैं सर्दियों में यहां पहुंचने के लिये हवाई मार्ग की सहारा रह जाता था।
