भाजपा लोकसभा चुनाव अमित शाह के विधानसभा माडल पर लड़ेगी

ग्वालियर. भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की मौजूदगी में सोमवार को लोकसभा कोर कमेटी की बैठक होटल क्लार्क इन हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने संकेत दिये कि लोकसभा चुनाव भी केंद्रीय रणनीतिकार व देश के गृहमंत्री अमित शाह के विधानसभा चुनाव के माडल पर लड़ा जायेगा। उनका कहना था कि लोकसभा चुनाव में जीतना लक्ष्य नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करना लक्ष्य है। इसके लिए संगठन स्तर पर कार्ययोजना तैयारी की गई है। शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश स्तरीय नेताओं को संसदीय क्षेत्रों में प्रवास होंगे। इसके साथ ही एक सप्ताह में लोकसभा व विधानसभा कार्यालय शुरू किये जाएं। इन कार्यालयों से चुनावी गतिविधियां संचालित की जाएं। इस बैठक में जामवाल के महाराष्ट्र के सहप्रभारी जयभान सिंह पवैया, क्लस्टर प्रभारी व विधायक भूपेन्द्र सिंह, गांव चलो अभियान के प्रदेश प्रभारी विजय दुबे, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, पूर्व मंत्री माया सिंह, भारत सिंह कुशवाह, इमरती देवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, लोकसभा संयोजक महेन्द्र यादव, लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र बिरथरे, जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा, विधायक मोहन राठौर, रमेश खटीक, अरूण कुलश्रेष्ठ, विवेक जोशी, पारस जैन, लोकसभा विस्तारक श्रवण ब्यास, महामंत्री विनय जैन, दीपक माहौर, कोमल पवैया, ग्रामीण जिले के प्रभारी सुशील उपस्थित रहे।
शाह, नड्डा, गड़करी व राजनाथ सिंह का प्रवास होगा
जामवाल ने लोकसभा कोर कमेटी का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि पहला प्रवास वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष व तीन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, देश के गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय मंत्री नितिन गड़कारी का प्रवास होगा। प्रवास के दौरान लोकसभा की कोर कमेटी की बैठक लेंगे, जनसभा को संबोधित करेंगे और प्रबुद्धजनों से मुलाकात करेंगे। दूसरा राष्ट्रीय व बड़े नेताओं का प्रवास होगा। प्रवास के दौरान क्षेत्रीय विधायकों की बैठक लेंगे। तीसरा प्रवास प्रदेश स्तरीय के प्रमुख नेताओं का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *