ग्वालियर में दिसंबर तक तैयार हो जाएगा मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स

ग्वालियर. शहर के खेल प्रेमियों को दिसंबर तक नया मल्टीपरपज कॉम्पलेक्स मिलेगा। इस कॉम्पलेक्स में 15 से अधिक खेलों की प्रैक्टिस की जा सकेगी। इसका निर्माण ट्रिपल आईटीएम के सामने मुरैना रोड पर खेल गांव में हो रहा है। इंटरनेशनल लेवल का यह मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स 19.45 करोड रुपए की लागत से 7861 वर्ग मीटर में तैयार किया जा रहा है। इस कॉम्पलेक्स में बैडमिंटन कोर्ट, जिम्नेजियम, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, हैंडबॉल कोर्ट, कबड्डी, टेबल टेनिस, योगा हॉल, शूटिंग रेंज, स्पोर्ट्स मैडिसिन सेंटर, मलखंब कोर्ट, टेबल टेनिस जैसे की प्रैक्टिस की सुविधा एक ही जगह पर मिल जाएगी। इस कॉम्पलेक्स के तैयार होने पर खेल गांव में खेलों का एक ही जगह पर मिल जाएगी। इस कॉम्पलेक्स के तैयार होने पर खेल गांव में खेलों का एक छोटा सा हब बन जाएगा।
खेलों के अलावा अन्य सुविधाएं भी रहेंगी
मल्टीपरपज कॉम्पलेक्स में खेलों के कोर्ट के अलावा अन्य सुविधाएं भी रहेंगी। खिलाडियों के लिए भोजन व्यवस्था करने के लिए यहां पर डायनिंग हॉल तैयार किया जाएगा। इसके अलावा किसी वीआईपी के आने पर उनके बैठने के लिए अलग स्थान तैयार किया जाएगा। कुछ कमरे बनाए जाएंगे जिससे कि खिलाडी को अपनी ड्रेस बदलने में कोई दिक्कत नहीं आए। खिलाडियों के आराम करने के लिए भी कुछ रूम तैयार किए जाएंगे। खेल विभाग के लिए ऑफिस भी तैयार किया जाएगा। पुरूष और महिला प्रसाधन के लिए अलग-अलग कक्ष रहेंगे।
अंचल के खिलाडियो को इससे होगा फायदा
खेल गांव में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के तैयार होने से शहर के ही नहीं बल्कि पूरे अंचल के खिलाडियों को लाभी होगा। इसमें अलग-अलग विधा के खिलाडी प्रैक्टिस कर सकेंगे और उनकी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकेंगे। इसका काम तेजी स ेचल रहा है इसके दिसंबर तक तैयार होने की संभावना है।
जोसफ वत्सला, जिला खेल अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *