लूट के विरोध में बंद रहा मुरैना का सराफा बाजार, 48 घंटे का अल्टीमेटम इसके बाद पूरा जिला बंद करायेंगे

मुरैना. दिन दहाड़े और बीच बाजार सोमवार की शाम अतुल ज्वेलर्स दुकान पर लूट हुई थी और घटना के विरोध में मंगलवार को शहर के सोना चांदी व्यापारियों ने पूरे सराफा बजार को बंद रखा गया है। सभी व्यापारी मुरैना पुलिस के खिलाफ लामबंद हो चुके हैं। व्यापारियों ने एसपी को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि अगर 48 घंटे के अंदर पुलिस ने बदमाशों को नहीं पकड़ा तो व्यापारी पूरे जिले को बन्दा करायेंगे।
सोमवार की शाम मुरैना के मुख्य सर्राफा व्यापारी अतुल गर्ग की दुकान में पिस्टल की दम पर 7 लाख रूपये लूट कर ले गये। घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने सीसीटीवी फुटेज देखे। लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं आया।
व्यापारियों ने बंद किया बाजार
पिछले एक हफ्ते के अंदर धड़ाधड़ हुई तीन लूट के बाद व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। 2 दिन पहले ही ग्वालियर के एक सोना चांदी व्यापारी का लगभग 2 करोड रुपए का सोना मुरैना के जौरा में कट्टे की नोक पर लूट लिया गया था। उस घटना के बाद भी पुलिस की आंखें नहीं खुली और यह दूसरी घटना घट गई। इससे पहले यह घटना और घटी थी। लगातार लूट की घटनाओं के बाद मुरैना जिले के व्यापारियों में मुरैना पुलिस के खिलाफ गहरा असंतोष व्याप्त है। हालत यह है कि बीते दिन लूट की घटना के बाद व्यापारियों ने एकत्रित होकर मुरैना पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
