केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी और AAP सांसद के घर छापा, 10 ठिकानों पर पहुंची ED
नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी बिभव कुमार और आम आदमी पार्टी के कोषाध्यक्ष और सांसद एनडी गुप्ता के घर पर मंगलवार को ईडी की रेड हुई है। दिल्ली में आप नेताओं और उनसे जुडे लोगों के करीब 10 ठिकानों पर जांच एजेंसी तलाषी ले रही है। ईडी की यह कार्रवाई दिलली जल बोर्ड से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही है।

इससे पहले 31 जनवरी को इसी मामले में ईडी दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व चीफ इंजीनियर जगदीश कुमार अरोडा और कॉन्ट्रैक्टर अनिल कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार कर चुकी है। जदगीश अरोडा और अनिल अग्रवाल को 1 फरवरी को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 5 फरवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। सीबीआई ने जुलाई 2022 में दिल्ली जल बोर्ड की टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई के एफआईआर को आधार बनाकर ईडी ने दिल्ली जल बोर्ड की टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं के दो अलग-अलग मामलों की जांच शुरू की। आज के छापे इसी मामले से जुडे हुए है।
