MP के हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से 11 की मौत 100 से अधिक घायल, सड़क किनारे बिखरे


हरदा.मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। कई घायलों की स्थिति गंभीर है।मौके पर मौजूद NDRF(नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स ) मलबे में दबे लोगों को निकाल रही हैं। टीम जब जेसीबी से मलबा हटा रही थी इस दौरान एक और धमाका हो गया। जिला अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 174 घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें 34 गंभीर घायलों को भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम रेफर किया गया है।पटाखों की यह फैक्ट्री हरदा शहर में ही मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है। धमाका मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए। धमाका इतना तेज था कि पूरे शहर में इसकी आवाज सुनाई दी। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा रहा था। करीब एक घंटे तक धमाके होते रहे।
जानकारी मिली है कि फैक्ट्री के आसपास बने घरों में बारूद रखा था। धमाके के बाद 60 घरों में आग लग गई। एहतियातन 100 से ज्यादा घरों को खाली कराया गया है। हरदा के आसपास के 7 जिलों की फायर ब्रिगेड बुलाई गई हैं। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। हरदा एसडीएम केसी परते ने कहा कि फैक्ट्री अनफिट थी।शहर में एक मगरधा रोड पर स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह धमाका के बाद भीषण आग लग गयी है। फैक्ट्री में आतिशबाजी के लिये रखे बारूद के संपर्क में आकर आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया है। इसकी वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया है और लोग इ धर-उधर भागते नजर आये।
फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। खबर मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाडि़यों को घटनास्थल के लिये रवाना कर दिया गया है। आग लगने की वजह फिलहाल अज्ञात है।
हरदा में सड़क किनारे बिखरे पड़े शव


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही के बाद हरदा जाएंगे। उन्होंने कहा कि घटना के जिम्मेदारों पर सख्त र्कारवाई होगी। किसी भी लापरवाह अफसरों को नहीं छोड़ा जाएगा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने इमरजेंसी विभाग में और आईसीयू में हरदा हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछा। CM ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के अच्छे से इलाज के निर्देश दिए।


