16 कांग्रेस विधायक पहुंचे हैदराबाद, 12 को होना है फ्लोर टेस्ट
पटना. बिहार कांग्रेस के 16 विधायक हैदराबाद पहुंच गए हैं। सोमवार को 3 और विधायक वहां पहुंच जाएंगे। इससे पहले झारखंड के महागबंधन के विधायकों हैदराबाद पहुंचे थे। बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की तेलंगाना में नई-नई सरकार बनी है। बिहार के सभी विधायक यहां पर उन्हें बधाई देने आए हैं। हम सीएम से मिलेंगे।
बता दें कि बिहार में एनडीए के नेतृत्व में नई सरकार बनी है। 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में नई सरकार फ्लोर टेस्ट होना है। कांग्रेस को खरीद-फरोख्त का डर सताने लगा है। वह इन सबसे बचने के लिए कांग्रेस ने अपने विधायकों को हैदराबाद में शिफ्ट कर दिया है।
इब्राहिमपट्टनम से विधायक एमआर रेड्डी ने कहा कि हमें नहीं पता कि वे कहां रुकेंगे। वह ताज होटल में या हैदराबाद में भी रुक सकते हैं। हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। वे सभी यहां मुख्यमंत्री को बधाई देने आए हैं। बाकी हम आपको जल्द ही सूचित करेंगे।
