ग्वालियर-अहमदाबाद हवाई सेवा का शुभारंभ

ग्वालियर. आकाशा एयरलाइंस की ग्वालियर अहमदाबाद हवाई सेवा का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि गुजरात के अहमदाबाद से जुड़ना हमारे लिए गौरव की बात है। अहमदाबाद महाभारत कालीन कर्णावती नगरी थी। इसका संबंध चंबल ग्वालियर से रहा है। अहमदाबाद व्यापार को लेकर चंबल ग्वालियर के लोग आते जाते रहते हैं। इसलिए यह सेवा शुरू की जा रही हैं। साथ व्यापार की दिशा में हम ग्वालियर को मुख्य दरवाजे के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही प्रयास कर रहे हैं उज्जैन यानि महाकाल की नगरी में भी ऐसा ही एयरपोर्ट विकिसित हो।
सिंधिया ने कहा हवाई चप्पल पहनने वाला भी करेगा हवाई यात्रा
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा करे। इसी सपने को पूरा करने की दिशा में काम हो रहा है। इसी सपने को लेकर देश भर में एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं और एयर कनेक्टिविटी करने का प्रयास किया जा रहा है। सिंधिया ने कहा कि 80 के दशक में जहां रेलवे स्टेशन बनवाने व रेल में यात्रा करने की चाहत होती थी। लेकिन अब विमान से यात्रा करने की चाहत है। ग्वालियर को अभी तक सात शहरों से एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है। ग्वालियर अहमदाबाद हवाई सेवा को आकाशा एयर लाइंस शुरू कर रही है। इस एयर लाइंस ने एक साल पहले दो विमानों से सेवा शुरू की थी। 12 महीने में इसमें 20 हजवाई जहाज तक की संख्या पहुंच गई है। इस कंपनी ने अब 150 विमानों का आर्डर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *