8-8 घंटे लेट चल रही वंदे भारत-शताब्दी एक्सप्रेस

ग्वालियर. हालांकि इन दोनों ही ट्रेनों का खाना ग्वालियर की बेस किचन से तैयार होकर ट्रेनों में चढ़ाया जाता है, लेकिन कोहरे के कारण ट्रेनों के लेट होने से सुबह का खाना तो इन दोनों ही ट्रेनों में बेस किचन से तैयार होकर दिया जा रहा है, लेकिन सुबह की ट्रेन दोपहर में आ रही है। इससे शाम की ट्रेन रात तक आ रही है। इसे देखते हुए अब शताब्दी एक्सप्रेस में शाम को मिलने वाला खाना भोपाल से और वंदे भारत में मिलने वाला खाना दिल्ली में बनकर इन ट्रेनों में दिया जा रहा है।
खाने के पैकेट भी हुए कम
ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों द्वारा खाने के पैकेट भी कम ही लिए जा रहे हैं। जहां दो महीने पहले तक इन ट्रेनों में हर दिन पैकेट 500 तक बनकर चढ़ाए जा रहे थे। वह अब घटकर 300 पर आ गए हैं।
पांच घंटे बाद मिल रहा है खाना
बेस किचन में शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए सुबह का खाना 9 बजे तक बनकर तैयार हो रहा है। लेकिन ट्रेन दोपहर एक बजे तक आ रही है। उसके बाद भी शताब्दी में यात्रियों को खाना झांसी स्टेशन के आसपास दिया जाता है। ऐसे में सुबह का खाना दोपहर में यात्रियों को मिल पा रहा है। इससे भी यात्रियों ने अब खाने के पैकेट लेना कम ही कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *