सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

ग्वालियर. बिलौआ थाना क्षेत्र में कल हुई सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत के बाद परिजनों ने दोनों के शवों का ेले जाकर बिलौआ क्रेशर मार्केट पर जाम लगा दिया और वह मुआवजे की मांग करने लगे। लगभग 3 घंटे तक जाम चला, आसपास के थानों से पुलिस बल और सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणें को समझाया गया और सहायता राशि का आश्वासन मिला, तब जाकर चक्काजाम खुलवाया गया।
क्या है पूरा मामला
बीती शाम पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी निवासी लखन पुत्र गोपाल परिहार उम्र 23 वर्ष और विजय पुत्र छोटेलाल कुशवाहा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम भगेह थाना गिजौर्रा बाइक क्रमांक MP32 ZA 7741 पर सवार होकर विलौआ मार्ग से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान विलौआ गैस एजेंसी के सामने एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पीएम कराया तो रविवार सुबह परिजन आक्रोशित हुए और दोपहर को दोनों शवों को लेकर क्रेशर मार्केट पहुंच गए। जहां दोनों मृतक परिवारों के साथ उनके सगे संबंधियों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान वह मुआवजे की मांग करते दिखे। जिला पंचायत सदस्य राजू खटीक ने बताया कि दोनों युवकों की पारिवारिक स्थिति मजबूत नहीं थी और वह मेहनत मजदूरी करके अपना भरण पोषण कर रहे थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया। क्रेशर यूनियन ने करीब 7 लाख रुपए दोनों परिवारों को सहायता राशि के रूप में उपलब्ध कराए।
3 घंटे तक क्रेशर मार्केट में जाम

इस दौरान लगभग 3 घंटे तक क्रेशर मार्केट में जाम लग रहा। ग्वालियर से एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा, डबरा से तहसीलदार विनीत गोयल,नायब तहसीलदार अनिल नरवारिया,थाना प्रभारी अभय परमार सहित आसपास के थानों का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था, ताकि कोई अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो, पर इस दौरान काफी बड़ी संख्या में वाहनों की कतारे भी देखने को मिली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *