ग्वालियर में आरएसएस का आयोजन, जय श्रीराम के नारे लगाए

ग्वालियर. राष्ट्रीय स्वयं संघ ग्वालियर महानगर ने महाविद्यालय विद्यार्थी पथ संचलन फूलबाग मैदान से निकला। यह लक्ष्मीबाई समाधि, पडाव, गांधी नगर, द्वारिकापुरी, जीडीए ऑफिस होते हुए वापस फूलबाग मैदान पर पहुंचा। यहां पर स्वयंसेवकों ने भगवान राम की नाम की आकृति बनाई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्म श्री सम्मानित अंतरराष्ट्रीय पैरा स्वीमार सत्येंद्र लोहिया थे। अध्यक्षता संजय गुप्ता ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में यह विभाग संघ चालक अशोक पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ घोष वादन से हुआ।
अंचल का मान बढाया 

मुख्य अतिथि लोहिया ने कहा कि शारीरिक बल से बडा मनबल और आत्म बल है। सरकार ने मुझे पद्म श्री देकर अंचल का मान बढाया है। मुख्य वक्ता मध्य भारत प्रांत के प्रांत सह प्रचारक विमल गुप्ता ने कहा कि भारत अब विकासशील देश की श्रेणी से बाहर निकल कर विकसित देश की श्रेणी की ओर अग्रसर हो चुका है। संगठन की शक्ति ही सबसे बडी शक्ति है। इसका उदाहरण 500 वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होना है। संघ महाविद्यालयीन कार्य के माध्यम से युवाओं में नागरिक शिष्टाचार, संस्कार, राष्ट्रभक्ति कर्तवयनिष्ठा, धैर्य, संयम का भाव जागृत करता है।
कार्यक्रम में अतिथि परिचय विद्यार्थी प्रमुख मुनेंद्र कुशवाह ने दिया गया। संचालन मार्ग पर समाज ने बढ चढकर पथ संचलन का पुष्प वर्षा व वंदे मारतम, भारत माता की जय, जय श्री राम के नारों के साथ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *