MP में आचार संहिता से पहले मिलेगा 4 फीसदी महंगाई भत्ता

भोपाल. राज्य सरकार हर माह 1 करोड 29 लाख 77 हजार 199 लाडली बहनों को 1 हजार 219 करोड रुपए दे रही है लेकिन कर्मचारियों को 150 करोड नहीं दे पा रही है। एक साल में सब्जी के दाम 60 प्रतिशत बढ गए दालों के दाम 20 प्रतिशत बढ गए। 7 माह से कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता तक नहीं दिया गया। यह बात मध्य प्रदेष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने शनिवार को कही। तिवारी ने बताया कि महंगाई भत्ता नहीं देने से 700 करोड रुपए का नुकसान कर्मचारी उठा चुके है। पूर्व सीएम के कार्यकाल में 9200 करोड रुपए सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता समय पर न देकर नुकसान किया है। राज्य के कार्यरत एवं सेवानिवृत्ति 12 लाख कर्मचारियों का इम्तिहान ले रही है।
फरवरी में होगा बडा प्रदर्शन
कर्मचारी नेता उमाशंकर तिवारी ने बताया कि राज्य के 7.50 लाख कर्मचारी एवं 4.50 लाख सेवानिवृत कर्मचारी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत न मिलने से बढती हुई महंगाई में काफी परेशानी महसूस कर रहे है। जहां सर्वे में सब्जियों के दाम 60 प्रतिशत और दाल अन्य चीजों के दाम 20 प्रतिशत बढे हुए बताए गए है वहीं प्रदेश के कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत सरकार द्वारा नहीं दी जा रही है। सेवानिवृत कर्मचारियों को ज्यादा परेशानी हो रही है क्योंकि उनके लिए वृद्धावस्था में कई प्रकार की बीमारी में भी खर्च बढ जाता है। तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढाया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से जुलाई 23 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्त और महंगाई राहत दे दी गई है। सरकार ने कई बार घोषणा की गई कि केंद्र के समान और केंद्रीय दर से ही दिया जाएगा लेकिन नहीं दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *