मराठा आरक्षण का पेच शिंदे सरकार ने सुलझाया, मनोज बोले खत्म कर रहा हूं आन्दोलन
मुंबई. मराठा आरक्षण के मुद्दे पर एकनाथ शिंदे सरकार को झुकना पड़ा है। शिंदे सरकार ने कार्यकर्त्ता मनोज जरांगे की मांगें मान ली है। यह बातें स्वयं जरांगे ने कही हैं। मनोज जरांगे ने कहा है कि सीएम एकनाथ शिंदे ने अच्छा काम किया है। हमारा विरोध अब खत्म हुआ। हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है। हम सरकार का पत्र स्वीकार करेंगे। मैं शनिवार यानी आज सीएम के हाथ जूस पीऊंगा।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार की रात मराठा आरक्षण को लेकर आन्दोलन कर रहे कार्यकर्त्ता मनोज जरांगे के पास उनकी विभिन्न मांगों के संबंध में एक मसौदा अध्यादेश भेजा था। सीएम कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि शिंदे ने मांगों पर चर्चा करने के लिये अधिकारियों के साथ बैठकों की और बाद में कार्यकर्त्ता से मिलने के लिये एक प्रतिनिधिमंडल मसौदा अध्यादेश के साथ भेजा। जरांगे हजारों समर्थकों के साथ पड़ोस के नवी मंुबई में डेरा डाले हुए है।
प्रतिनिधिमंडल में सामाजिक न्याय विभाग के सचिव सुमंत भांगे, हैदराबाद मण्डलीय आयुक्त मधुकर अरंगल, सीएम के निजी सचिव अमोल शिंदे और अन्य लोग शामिल है। जरांगे ने पहले दिन में घोषणा की थी कि अगर सरकार ने आज रात तक उनका मांगें पूरी नहीं की तो वह शनिवार को मुंबई की ओर कूच शुरू करोंगे और भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
