राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्र ध्वज फहराया

भोपाल : शुक्रवार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली। लाल परेड ग्राउंड में हुई परेड में 19 टुकड़ियाँ शामिल थी।
राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड कमांडर श्री आनंद कलादगी के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया गया। परेड के 2आईसी अभिषेक चौधरी थे। परेड में कंटीजेंट क्रमांक-1 गुजरात राज्य पुलिस का प्लाटून था। कंटीजेंट क्रमांक-2 में मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल की टुकड़ी कंटीजेंट क्रमांक-3 एसटीएफ, कंटीजेंट क्रमांक-4 विशेष सशस्त्र बल जिला पुलिस महिला, कंटीजेंट क्रमांक-5 हॉक फोर्स, कंटीजेंट क्रमांक-6 केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, कंटीजेंट क्रमांक-7 जिला पुलिस बल पुरूष, कंटीजेंट क्रमांक-8 जेल विभाग महिला, कंटीजेंट क्रमांक-9 मध्यप्रदेश होमगार्ड, कंटीजेंट क्रमांक-10 भूतपूर्व सैनिक, कंटीजेंट क्रमांक-11 एनसीसी सीनियर डिविजन एयर विंग नेवल विंग बॉयस मिश्रित प्लाटून, कंटीजेंट क्रमांक-12 एनसीसी सीनियर विंग एयर विंग नेवल विंग गर्ल्स मिश्रित प्लाटून, कंटीजेंट क्रमांक-13 गर्ल्स गाइड छात्रा, कंटीजेंट क्रमांक-14 स्काउट गाइड बॉयस, कंटीजेंट क्रमांक-15 पुलिस बॉयस, कंटीजेंट क्रमांक-16 शौर्य दल, कंटीजेंट क्रमांक-17 पुलिस बैंड, कंटीजेंट क्रमांक-18 स्वान दल, कंटीजेंट क्रमांक-19 अश्वरोही दल की टुकडियाँ शामिल थी। राज्यपाल ने नागरिकों की उपस्थिति में खुले आकाश में रंगीन गुब्बारे छोड़े।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
राज्य स्तरीय 75वे गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी। रेड रोज स्कूल लांबाखेड़ा के विद्यार्थियों ने भारत गणराज्य के बदलते स्वरूप की स्तुति का गान किया। उनका यह नृत्य भारत की छवि को विश्वगुरू के रूप में स्थापित शक्ति स्वरूप दर्शाता था। इस नृत्य में जहाँ एक ओर भारत की भौगोलिक विशेषताओं का बखान है, वहीं विश्व के मान के संरक्षक के रूप में दर्शाता है।
जनसमुदाय का मन मोह लिया।
नृत्यों की प्रस्तुति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 171 बच्चों ने “देश राग” में नृत्य की प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में स्कूल शिक्षा विभाग के 13 सरकारी स्कूल के बच्चे शामिल थे। नृत्य के माध्यम से लोकतंत्र में गणतंत्र के महत्व को दर्शाया गया था।
प्रदेश के जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुतियाँ
लाल परेड मैदान में हुए समारोह में जनजातीय संस्कृति पर केन्द्रित बुंदेलखंड का बरेदी और बधाई लोकनृत्य, निमाड़ का गणगौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी छेत्र में निवास करने वाली भील जनजाति का भगोरिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
पुरस्कार
गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूल के बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुतियों में संत हिरदाराम नगर के हासोमल पब्लिक स्कूल को प्रथम, रेड रोज स्कूल लांबाखेड़ा को दूसरा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल की प्रस्तुति को तृतीय पुरस्कार के लिये चयनित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *