75वें गणतंत्र दिवस पर मंत्री नारायण सिंह ने किया ध्वजारोहरण, BSF के डॉग और मोटरसाईकिल सवारों ने दिखाये हैरतअंगेज कर्तव्य, स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति

ग्वालियर. 75वें गणतंत्र दिवस के शीर्ष उत्सव पर कोहरे की चार ओढ़े सुरम्य पहाडि़यों के बीच स्थित एसएएफ ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में हर्षोउल्लास, धूमधाम एवं गरिमा के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि खा़द्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने झंडा वंदन कर तिरंगा फहरा कर हवा में गुब्बारे छोड़े गये और संयुक्त परेड की सलामी ली। मध्यप्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इसके साथ ही नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री योजना को जनता के समक्ष रखा। वहीं समारोह में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों द्वारा मोटर साईकिलों पर रोमांचक कर्तव्य एवं डॉग शो में हैरत अंगेज करतब दिखाये गयें साथी स्कूली बच्चों ने समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी और इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर आकर्षक विभागीय झांकियां भी निकाली गयी।


शहर की सीमाएं सील, सुरक्षा में तैनात 700 जवान
ग्वालियर के आसपास के इलाके में गणतंत्र दिववस के मौके पर शांतिपूर्ण ढंग से मन सके। इसके लिये शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया है और रातभर पुलिस गश्त करते हुए वाहनों की तलाशी ले रही है। पुलिस अधिकारियों ने चेकिंग का निरीक्षण किया। रात्रि गश्त पर निकले अधिकारी और जवानों ने शहर की सड़कों पर घूमते हुए वाहनों की तलाशी ली और गलियों में पहुंचकर चेकिंग की, बम निरोधक दस्ता ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंण्ड समेत सार्वजनिक स्थलों की तलाशी ली और पूरे शहर में 700 जवानों को तैनात किया गया।

SAF ग्राउण्ड सुरक्षा घेरे में
गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य आयोजन स्थल एसएएफ ग्राउण्ड को सुरक्षा के लिये 2-8 का गार्ड तैनात किया गया और जिसमें 1-4 का गार्ड मैदान की सुरक्षा में तथा 1-4 का गार्ड मंच की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिये तैनात किया गया।
होटल, धर्मशाला किए चेक
पुलिस के दल लगातार होटलों व धर्मशालाओं में जाकर रुकने वाले यात्रियों की तलाशी लेते हुए आईडी प्रूफ देख रहे हैं। पुलिस ने होटलों व धर्मशालाओं में पहुंचकर यात्रियों के कमरों की तलाशी लेने के साथ ही होटल के रजिस्टर भी चेक किए। जिन लो गों पर संदेह नजर आया उनसे थाने लाकर पूछताछ की।
बम दस्ते ने ली तलाशी
बम डिस्पोजल दस्ता व डॉग स्क्वाड ने रात से ही शहरभर में घूमते हुए तलाशी लेना शुरू कर दिया। सबसे पहले बम डिस्पोजल दस्ता रेलवे स्टेशन पहुंचा और आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की तलाशी ली। इसके बाद दस्ता बस स्टैंड पहुंचा और यहां पर भी चेकिंग अभियान चलाया। सुबह होते ही बम डिस्पोजल दस्ते ने सालासर मॉल, दीनदयाल मॉल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *