65 यूक्रेनी कैदियों को लेकर जा रहा प्लेन क्रैश

प्लेन क्रैश होने के बाद इसमें आग लग गई।

मॉस्को. रूस ने दावा किया है कि यूक्रेनी कैदियों को ले जा रहा एक प्लेन क्रैश हो गया है। हादसा पश्चिमी बेलगोरोड क्षेत्र में सुबह लगभग 9 बजे हुआ है। इस प्लेन में 65 कैदी सवार थे। क्रैश हुआ प्लेन रूस का आईएल-76 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है।
रिया नोवोस्ती न्यूज एजेंसी ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया है कि प्लेन में पकड़े गये 65 यूक्रेनी सेना के सैनिक सवार थे। जिन्हें एक्सचेंज के लिये बेलगोरोद क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। इन्हें यूक्रेन सीमा पर ले जाया जा रहा था। इसमें 6 क्रू मेम्बर्स और कैदियों का ेले जाने के लिये 3 एस्कॉटर््स सवार थे। घटना का वीडियो सामने आया है।
आईटी इंडिया की ओर से जारी किये गये एक वीडियो में रूसी मिलिट्री का एक ट्रांसपोर्ट प्लेन अचानक तेजी से नीचे आते हुए और एक छोटी रिफाइनरी से कुछ दूरी पर क्रैश होते हुए दिखा जा सकता है। यह प्लेन ल्यूशिन आईआई-76 था और इसकी लम्बाई 164 फीट थी। प्लेन में क्रैशिंग के बाद आग लग गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *