पश्विम बंगाल में फिर से ED की कार्यवाही, CRPF की 24 गाडियों के साथ टीएमसी नेता के घर पहुंची टीम
कोलकाता. पश्चिम बंगाल के राशन घोटाले से जुडे हुए मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शाहजहां शेख के घर पर पहुंची है। यह वहीं टीएमसी नेता हैं। जिनके घर 5 जनवरी को पहुंची ईडी की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया था।
इस बार ईडी की टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंची है और उनके साथ सीआरपीएफ की एक कंपनी भी है। 24 गाडि़यों में केन्द्रीय सुरक्षाबलों के जवान तैनात है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस भी मदद के लिये मौके पर मौजूद है।
