हनीट्रैप जांच की एसआईटी के अध्यक्ष बने आदर्श कटियार, रसूखदारों के आपत्तिजनक वीडियो होने का शक
भोपाल. MP के चर्चित हनीट्रैप कांड की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम () में अब 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी आदर्श कटियार का प्रवेश हो गया है। उन्हें सरकार ने एसआईटी का अध्यक्ष बनाया है। इस केस की जांच चल रही है। एडीजी इंटेलीजेंस रह चुके आदर्श कटियार को हनीट्रैप केस सौंपने से राजनीतिक हलचल हो गयी है। कटियार एडीजी दूरसंचार है।
अभी तक अध्यक्ष का पद खाली था
एसआईटी में उनकी टीम में बतौर सदस्य 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी रूचिवर्धन मिश्रा आईजी प्रशासन, और 2010 बैच विनीत कपूर डीआईजी पीएचक्यू, पूर्ववत रहेंगे। 4 वर्ष 3 माह पहले सामने आये हनीट्रैप कांड में कई रसूखदरों के आपत्तिजनक वीडियो होने का शक है। नवम्बर 2023 को एसआईटी के अध्यक्ष व 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी वीके माहेश्वरी (एडीजी एफटीएफ रहे) सेवानिवृत्त हो गये ।तब से अभी तक अध्यक्ष्पा का पद खाली चल रहा था।
क्या है हनी ट्रैप कांड
कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के समय 17 सितंबर, 2019 को इंदौर नगर निगम के तत्कालीन इंजीनियर हरभजन सिंह पलासिया पुलिस थाने पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस को जो बताया, उससे हनी ट्रैप की परतें खुलना शुरू हुईं। पुलिस बताया गया कि महिलाएं उसे अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करके तीन करोड़ रुपए मांग रही हैं। पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाली भोपाल की एक महिला को अपनी गिरफ्त में लिया, तब जाकर कई खुलासे हुए। गत 31 अक्टूबर 2020 को एसआईटी का गठन हो गया। कांग्रेस ने बाद में इसे लगातार सियासी मुद्दा भी बनाया।
