संसद भवन में जल्द तैनात किए जाएंगे CISF के जवान, गृह मंत्रालय ने लिया फैसला
नई दिल्ली. लोकसभा की सुरक्षा में चूक के मामले के बाद गृह मंत्रालय ने बडा फैसला लिया है। दरअसल आगामी बजट सत्र से पहले संसद की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के 140 जवानों की तैनाती के लिए स्वीकृति दे दी गई है। पुराने औश्र नए दोनों संसद भवनों की सुरक्षा सीआईएसएफ को सौंप दी गई है। वहीं मौजूदा संसद सुरक्षा सेवा, दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ का संसदीय डू्यटी ग्रुप भी संसद परिसर में तैनात रहेगा।
मेन गेट पर तैनात रहेगी CISF
सामने आई जानकारी के मुताबिक, दोनों सदनों के गेट पर सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती रहेगी। सीआईएसएफ आगंतुकों की सुरक्षा और फ्रिस्किंग का भी काम करेगी। इससे पहले सदन के गेट पर दिल्ली पुलिस और सदन सुरक्षा सेवा के जवानों की ड्यूटी हुआ करती थी।
