डबरा SDM ने छापामार कर बारकरी जिगनिया रेत खदान ने 2 एलएनटी मशीन और डम्पर जब्त किये
ग्वालियर. डबरा में चल रहे रेत के अवैध उत्खनन पर सोमवार की देर रात शाम एसडीएम दिव्यांशु चौधरी ने कार्यवाही की है। एसडीएम ने गिजौरा थाना क्षेत्र की बारकरी जिगनिया रेत खदान पर छापामार कर कार्यवाही करते हुए, मौके पर 2 एलएनटी मशीन और डम्पर को जब्त किया गया है।
डबरा एसडीएम आईएएस दिव्यांशु चौधरी को खबर मिली थी कि गिजौरा थाना क्षेत्र की बारकरी जिगनिया रेत खदान पर अवैध तरीके से रेत का बड़े स्तर पर उत्खनन किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही सोमवार की शाम को एसडीएम ने टीम के साथ खदान पर एसडीएम ने बताया कि बारकरी जिगनिया रेत खदान पर अवैध उत्खनन होने की खबर मिली थी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर कार्यवाही की गयी है। मौके से 2 डम्पर और 2 एलएनटी मशीन का जब्त किया है। सोमवार की शाम को एसडीएम ने टीम के साथ खदान पर छापा मारा, उन्होंने मौके से 2 एलएनटी मशीन और 2 डम्परों को जब्त कर पुलिस की सहायता से गिजौरा थाना परिसर में रखवाया है।
