3 लाख भक्त पहुंचे अयोध्यानगरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी किये भगवान के दर्शन

ग्वालियर. अयोध्या में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही ग्वालियर में जमकर आतिशबाजी हुई है। हर घर व मंदिर में दीप मालायें जलाई गयी। फालका बाजार स्थित राममंदिर को अयोध्या नगरी बनाया गया था। यहां रात तक 3 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिये थे। रात 11 बजे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे और उन्होंने भगवान राम के दर्शन किये हैं। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा है कि यह ग्वालियर -चम्बल अंचल के लिये ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के लिये दीपावली का दिन है भगवान राम 500 वर्षो के बाद अपने घर लौटे हैं।
फालका बाजार स्थित राम मंदिर को अयोध्या नगरी बनाया गया है। इस मंदिर से 2 किलोमीटर दूर सनातन धर्म मंदिर में जनकपुरी बनाई गई है। दोनों स्थानों के बीच में पाटनकर बाजार में हनुमान गड़ी बनाई गई है। अयोध्या नगरी (राम मंदिर) में सोमवार सुबह भगवान राम का जलाभिषेक हुआ है। उसके बाद भगवान का श्रृंगार किया गया और फिर राम भक्तों के लिए मंदिर के पट खोले गए हैं। दोपहर 12.30 बजे अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही ग्वालियर के मंदिरों में आरती हुई। साथ ही प्रसाद वितरण किया गया है। मंदिरों में श्रद्धालु उमड रहे हैं। दोपहर में जनकपुरी से रथ यात्रा हनुमान गड़ी होते होते हुए बाजारों में घूमते हुए फालका बाजार राम मंदिर पहुंची है। रथ यात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त नाचते और झूमते हुए पहुंचे है। सड़को पर भक्तों को नाचते झूमते देखना अपने आप मे आंनद देने वाला रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *