मादा चीता ज्वाला ने 3 शावकों को जन्म दिया

श्योपुर. श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। मादा चीता ज्वाला ने सोमवार को 3 शावकों को जन्म दिया है। इसकी जानकारी केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज सुबह करीब 8 बजे अपने X हैंडल पर पोस्ट करके दी है। इससे पहले ज्वाला ने 27 मार्च 2023 को 4 शावकों को जन्म दिया था। वहीं, 3 जनवरी को मादा चीता आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया था।

मादा चीता ज्वाला ने इस बार तीन शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले चार शावकों को जन्म दिया था। - Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *