रिपब्लिक डे फ्लाइपास्ट में एयरफोर्स के 51 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे
नई दिल्ली. 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस के फ्लाई-पास्ट में भारतीय एयरफोर्स के 51 एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। इनमें 29 फाइटर प्लेन, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 9 हेलिकॉप्टर और एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट शामिल होगा। इन्हें 6 अलग-अलग बेस से ऑपरेट किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और नौ मंत्रालयों व विभागों की 25 झांकियां शामिल होंगी। इन राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश तथा तेलंगाना का नाम है। इनके अलावा गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, एविएशन और जलमार्ग मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान केंद्र (CSIR), निर्वाचन आयोग और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) मंत्रालय की झांकियां नजर आएंगी।
रिपब्लिक डे फ्लाईपास्ट में शामिल होने वाले 51 एयरक्राफ्ट्स को 6 अलग-अलग बेस से ऑपरेट किया जाएगा।
ISRO की झांकी में चंद्रयान-3 सबसे प्रमुख हाई लाइट होगी। इस झांकी में चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग, चंद्रमा के साउथ पोल पर उसकी सफल लैंडिंग और चंद्रयान-3 के लैंडिंग पॉइंट ‘शिव शक्ति पॉइंट’ को भी दिखाया जाएगा।
