MP IAS Transfer, 12 अधिकारियों का बदला दायित्व
भोपाल. प्रदेश में कई अपर मुख्य सचिव के तबादले किए गए हैं। मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी कर दी है। मनीष सिंह को वित्त विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है जबकी अपर मुख्य सचिव गृह विभाग का जिम्मा संभाल रहे राजेश कुमार राजौरा को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इनके अलावा वरिष्ठ आईएएस एसएन मिश्रा, अजीत केसरी, संजय दुबे, दीपाली रस्तोगी,अमित राठौर, तरुण कुमार पिथोडे़, रोशन कुमार, गंचा सनोबर, शीला दाहिमा, प्रताप नारायण त्यागी का विभाग बदला गया है। अपर मुख्य सचिव से लेकर कलेक्टर तक के तबादलों को लेकर बात कह इसी सप्ताह होने के कयास लगाए जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों की सूची तैयार हो चुकी है। इसको लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और मुख्य सचिव वीरा राणा की चर्चा हो चुकी है। अभी और संभावना है कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर से लेकर मैदानी पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना की जाएगी।
लोकसभा चुनाव से पहले फेरबदल
लोकसभा चुनाव की घोषणा फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के प्रथम सप्ताह में हो सकती है। इसके पहले सरकार को ऐसे अधिकारियों के तबादले 31 जनवरी के पहले करने हैं, जिन्हें एक स्थान पर पदस्थ रहते हुए 30 जून 2024 की स्थिति में तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों से जिलों से ऐसे अधिकारियों की जानकारी मंगा ली है।
पुलिस विभाग की सूची तैयार
पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रस्ताव पर भी प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अधिकारियों की पदस्थापना करके मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक की ओर से चुनाव आयोग को 31 जनवरी तक प्रतिवेदन भेजा जाएगा।
